PM SHRI School: मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने किया पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार का निरीक्षण, खूब बढ़ाया छात्र-छात्राओं का मनोबल, शिक्षकों को दिए यह निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों का अनुश्रवण किया है। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों के साथ ही उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी हासिल करते हुए छात्र-छात्राओं का खूब मनोबल बढ़ाया। उन्होंने शैक्षिक सुधारो के लिए प्रधानाचार्य और शिक्षकों को अनेक उपयोगी सुझाव भी दिए हैं।
    टिहरी के मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों का अनुश्रवण किया है। उन्होंने विद्यालय के भौतिक संसाधनों के साथ, विज्ञान प्रयोगशालाओं, लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष, कार्यालय और कक्षाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए मुख्य विकास अधिकारी
उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य से विद्यालय में पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्हें बालिका शिक्षा, करियर काउंसलिंग, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, गुणवत्ता युक्त मिड डे मील, क्रीडा उपकरण, प्रयोगशाला से संबंधित सामग्री आदि की उचित व्यवस्था रखने की निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा है कि बच्चों को पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया, जाए एवं उपलब्ध पुस्तकों का विवरण कंप्यूटरीकृत कर लिया जाए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील डोभाल ने मुख्य विकास अधिकारी को विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियां से अवगत करवाते हुए पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की जानकारी दी है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें अनेक सुधारात्मक सुझाव देते हए विद्यार्थियों की सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरात सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए।
 मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षा कक्षों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से उनकी शैक्षिक प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की है उन्होंने बच्चों के अधिगम स्तर की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्हें कठोर परिश्रम के लिए प्रेरित किया है। इस दौरान उन्होंने कक्षा कक्ष में साफ सफाई और शिक्षकों द्वारा उपयोग किये जा रहे शिक्षण अधिगम सामग्री TLM सहित छात्र-छात्राओं की रचनात्मक गतिविधियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा है कि शिक्षण के दौरान पाठ्यवस्तु को रुचिकर ढंग से प्रस्तुत किया जाए, साथ ही शिक्षक पाठ्यवस्तु से संबंधित टीएलएम और पूरी तैयारी के साथ कक्षाओं में पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का खूब मनोबल भी बढ़ाया है। 

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।