जीजीआईसी चंबा में "सतत् भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी" विषय पर आधारित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव हुआ संपन्न

Report by- Meenakshi Silswal. 
 
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंबा में सतत् भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर आधारित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव और क्विज का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई विद्यालयों के स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
      महोत्सव का उद्घाटन खंड शिक्षाधिकारी नरेश हल्दियांनी, प्रधानाचार्य अंजू चौहान, मुख्य अतिथि सतबीर सिंह पुंडीर तथा विशिष्ठ अतिथि सोमनाथ सकलानी द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी नरेश हल्दियांनी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान हमारे जीवन को सरल बनाता है। हमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाना है तथा समाज की समस्याओं और चुनौतियों को सोच कर उनपर काम करना।
इस विज्ञान महोत्सव में छात्रों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, प्रयोग और परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। इनमें संचार और परिवहन, संसाधन प्रबंधन तथा गणित प्रतिरूपण और कंप्यूटेशनल थिंकिंग के नवाचारी प्रौद्योगिकियों से जुड़े प्रोजेक्ट्स विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने न केवल इन मॉडलों का प्रदर्शन किया, बल्कि इनके सिद्धांतों और उपयोगिताओं को भी विस्तार से समझाया।
      विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में रा. इ. कॉलेज नागणी तथा जूनियर वर्ग में रा.उ.प्रा. विद्यालय भोनाबागी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।महोत्सव के अंत में प्रदर्शनी के विभिन्न उपविषयो के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक विज्ञान समन्वयक वीरेंद्र सिंह पुंडीर द्वारा किया गया तथा इसके सफल संचालन में सुशील उनियाल, विनोद चमोली, जगदम्बा पांडे, राजेश रमोला, मातबर सिंह असवाल, प्रमिला मखलोगा, रानी पयाल, प्रियंका भंडारी, आशा भट्ट, मीनाक्षी सिलस्वाल, रविंद्र भंडारी, सुभाष उनियाल तथा जी.जी.आई.सी. चंबा के समस्त स्टाफ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।