देहरादून के ऐतिहासिक झंडे मेले में हुआ हादसा। आरोहण के दौरान खण्डित होकर श्रद्धालुओं के ऊपर गिरा ध्वज।

देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेले के दौरान एक हादसा हो गया। झंडे जी के आरोहण के दौरान ध्वज दंड गिर गया और टूट गया। इस हादसे से भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों  के घायल होने की सूचना है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।
      दरबार साहिब में आज ऐतिहासिक 105 फीट ऊंचे झंडे जी का आरोहण किया जा रहा था। इस दौरान बारिश ने देश विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं की मुसीबत बढ़ा दी। आरोहण के अंतिम समय में बारिश के चलते लकड़ी की कैंची टूट गई, जिसके कारण झंडे जी का ध्‍वज दंड नीचे गिर गए। वहीं, झंडे जी के नीचे दबने से कई श्रद्धालु घायल हो गए। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ का माहौल देख महंत देवेंद्र दास जी महाराज के आह्वाहन पर व्यवस्था संभाली गई।
        इससे पाहले आज सुबह झंडेजी को उतारने का कार्यक्रम शुरू हुआ। दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास जी महाराज की उपस्थिति में श्री झंडेजी को दही, घी, गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराया गया। शाम पांच बजे श्री झंडेजी का आरोहण किया  जा रहा था। इस ऐतिहासिक क्षण के दर्शन करने को लाखों की संख्या में संगतों का जनसैलाब उमड़ा था। 

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।