Crime News: उत्तराखंड की शांत वादियों में जड़ें जमा रहे हैं अपराधी, यहां महिला और 9 वर्षीय बच्चे की निर्मलता से हत्या से फैली सनसनी


उत्तराखंड की शांत वादियों में भी अब अपराधी अपनी जड़ें जमाने लगे हैं। यहां पहाड़ की शांत वादियों में महिला और 9-10 वर्ष की बेरहमी से हत्या से सनसनी फैल गयी। मामला बागेश्वर की कत्यूर घाटी का है। जहां दोहरे हत्याकांड की चारो ओर चर्चा हो रही है। एक ही स्थान पर थोड़ी थोड़ी दूरी पर दो शव मिलने पर सनसनी फैल गई है। संभावना जताई जा रही है कि वह मां-बेटा हो सकते हैं। दो शव मिलने की इस घटना से लोग दहशत में हैं। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिए हैं। फिलहाल दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
         सोमवार की दोपहर में ग्रामीणों को पिंगलों के हैगाड़ गधेरे में एक शव दिखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बैजनाथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट मय टीम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतका के पेट में चाकू मारने के निशान हैं। उसक चेहरा पत्थरों से बेरहमी से कुचला गया है। महिला की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है।
      अज्ञात महिला का शव बरामद होने के कुछ घंटों के बाद ही एक लगभग नौ वर्षीय बालक का शव भी ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि जिस स्थान पर अज्ञात महिला का शव मिला, उस स्थान से दो-तीन खेत ऊपर एक बालक का शव भी बरामद किया गया। मृतक बालक के उसके शरीर पर कोई निशान नहीं है। संभावना है कि दोनों अज्ञात शव मां बेटे के भी हो सकते हैं। जांच के बाद ही सही पता चल पाएगा। दोनों शवों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस खोजबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद किया। पुलिस अब तेजी से जांच में जुट गई है। शीघ्र ही महिला और बालक की शिनाख्त होगी और हत्यारों का पता चल जाएगा।
    घटना की सूचना मिलते ही एसपी हिमांशु कुमार वर्मा और सीओ शिवराज सिंह राणा भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी पुलिस को इंतजार है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच करने के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।