Birju Mayal: बिरजू मयाल, पहाड़ के लाल का किसने किया ऐसा हाल.. कि पहुंच गए अस्पताल

Birju Mayal: बिरजू मयाल, पहाड़ के लाल का किसने किया ऐसा हाल.. कि पहुंच गए अस्पताल खबर है कि यू ट्यूबर बिरजू मयाल के साथ काशीपुर में अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट की गई है। बिरजू मयाल के दोनों पैरों में गंभीर चोटें हैं, चेहरे पर भी सूजन दिख रही है। हमलावर कौंन हैं अभी इसका पता नहीं लग सका है। बता दें कि रामनगर का युवा बिरजू मयाल पिछले कुछ दिनों से लगातार सरकार और शासन के अलावा निजी संस्थानों के खिलाफ वीडियो बना रहा था। आज दोपहर बिरजू मयाल काशीपुर में था। इसी दौरान हल्दुआ काशीपुर क्षेत्र में बिरजू के साथ अज्ञात लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर दी। बुरी तरह घायल बिरजू को पहले एलडी भट्ट अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी मिलने पर पूरी खबर शीघ्र अपलोड की जा रही है Uploading....
Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।